Followers


Showing posts with label तमाम. Show all posts
Showing posts with label तमाम. Show all posts

25 Nov 2011

चांटा लगा..हाय लगा..कार्टून ..

**********************************

24 Nov 2011

पीएम को सन्देश ...कार्टून

*****************************

23 Nov 2011

आज प्रमेन्द्र प्रताप सिंह का जनमदिन है : मुख्य पोस्ट

BS Pabla
आज प्रमेन्द्र प्रताप सिंह का जनमदिन है : ढेर सारी बधाइयां : आप भी बधाई जरुर दें 

>> बृहस्पतिवार, २४ नवम्बर २०११ जन्म- दिवस 


आज, 24 नवम्बर को महाशक्ति वाले प्रमेन्द्र प्रताप सिंह का जनमदिन है
बधाई व शुभकामनाएँ कमेन्ट बॉक्स में दर्ज करें -

21 Nov 2011

आज, 22 नवम्बर को चैतन्य का जन्मदिन है..: प्रमुख पोस्ट !


बधाइयां !
 तुम जियो हजारो साल, साल के दिन हो पचास हजार.....ब्लॉग की  दुनिया  परिवार  की ओर से जन्म दिन  की हजारों बधाइयां !             **********************************************************************************
**********************************************************************************
 
आज है मेरा जन्मदिन ....! - *आज मेरा जन्मदिन है | आप सब तो जानते ही हैं बच्चों के लिए तो बर्थ डे कितने स्पेशल होते हैं | गिफ्ट, चोकलेट्स और सारी मांगें पूरी होने का दिन होता है यह ...




आज लावण्या शाह, यशवन्त माथुर का जनमदिन है
आपको भी जन्मदिन की हार्दिक शुभ कामनाएं !
****************************************************************************

20 Nov 2011

आज, राहुल सिंह का जनमदिन है बधाई व शुभकामनाएँ दें : प्रमुख पोस्ट

BS Pabla
आज राहुल सिंह का जनमदिन है

>> सोमवार, २१ नवम्बर २०११


आज, 21 नवम्बर को सिंहावलोकन वाले राहुल सिंह का जनमदिन है
बधाई व शुभकामनाएँ दें -

प्रमुख ब्लॉग : आज डॉ आर सी मिश्र का जनमदिन है

BS Pabla
आज डॉ आर सी मिश्र का जनमदिन है

>> रविवार, २० नवम्बर २०११


आज, 20 नवम्बर को राम चन्द्र मिश्र का हिन्दी जाल-स्थल वाले डॉ आर सी मिश्र का जनमदिन है

बधाई व शुभकामनाएँ कमेन्ट बॉक्स में दर्ज करें - 

17 Nov 2011

प्रमुख पोस्ट.. आज अरूणा राय, बालकृष्ण अय्यर का जनमदिन है: BS Pabla

BS Pabla
आज अरूणा राय, बालकृष्ण अय्यर का जनमदिन है

>> शुक्रवार, १८ नवम्बर २०११


आज, 18 नवम्बर को
का जनमदिन है -अपनी टिप्पणियाँ यहाँ कमेन्ट बॉक्स में भी दर्ज कर सकते हैं -

15 Nov 2011

बड़े प्यार से सजाया है इस ब्लॉग मंच को !

दोस्तों, ब्लागवाणी के बंद हो जाने के बाद से ही मुझे ऐसा लगने लगा था की अब हम ब्लॉगर भाइयों का क्या होगा ? क्या अपने  ब्लॉग को प्रस्तुत करने का ऐसा सशक्त माध्यम फिर मिल पायेगा ? हमारी वाणी, ने इस कमी को काफी हद तक पूरी करने की कोशिश की..पर ब्लागवाणी का ताज अभी तक तो किसी भी हिंदी एग्रीगेटर को नहीं मिल पाया है ! इस प्रयास में कई हिंदी ब्लॉग एग्रीगेटर सार्थक प्रयास कर रहे हैं..मैं भी इस दिशा में कदम बढ़ा चुका हूँ..इस एग्रीगेटर को लेकर मेरी भी सार्थक भावनाएं है ! बस ..आपका सहयोग चाहिए बगैर आपका सहयोग मिले  शायद "ब्लॉग की दुनिया" का यह मंच चंद कदम भी न चल पायेगा..इस मंच के लिए आवश्यक सुधार के प्रयास जारीहै. गेटअप में अभी कई परिवर्तन संभव है ! आप यहाँ आते रहे कुछ-कुछ सुझाव भी दें ताकि इस मंच को और सशक्त किया जा सके! आप सभी  का धन्यवाद !
                                               आपका आभारी
                                           सुरेश शर्मा . कार्टूनिस्ट ब्लॉग  की दुनिया
___________________________________________________________________________________

13 Nov 2011

हमारे प्रथम अतिथि..श्री समीर लाल...


 ब्लॉग की दुनिया का चमकता सितारा
 ***************************
 परिचय:
समीर लाल का जन्म २९ जुलाई, १९६३ को रतलाम म.प्र. में हुआ. विश्व विद्यालय तक की शिक्षा जबलपुर म.प्र से प्राप्त कर आप ४ साल बम्बई में रहे और चार्टड एकाउन्टेन्ट बन कर पुनः जबलपुर में १९९९ तक सी ए की प्रेक्टिस की. सन १९९९ में आप कनाडा आ गये और तब से कनाडा के टोरंटो नामक शहर में निवास करते है. आप कनाडा की सबसे बड़ी बैक के लिए तकनिकी सलाहकार हैं एवं इनके नियमित तकनिकी आलेख प्रकाशित होते रहते हैं. लगातार जमाने के साथ कदम ताल मिला कर चलने वाले समीर लाल कनाडा आने के बाद लगभग ११ शेयर मार्केट के, सी एम ए अमेरीका से, पी एम पी अमेरीका से, माईक्रो सॉफ्ट से एक्सल एक्सपर्ट आदि कोर्स कर चुके हैं और अभी भी कुछ न कुछ नया सीखा जाने की ललक नये कोर्स करवाती रहती है. पेशे के अतिरिक्त साहित्य के पठन और लेखन की ओर रुझान है. सन २००५ से नियमित लिख रहे हैं. आप कविता, गज़ल, व्यंग्य, कहानी, लघु कथा आदि अनेकों विधाओं में दखल रखते हैं एवं कवि सम्मेलनों के मंच का एक जाना पहचाना नाम हैं. भारत के अलावा कनाडा में टोरंटो, मांट्रियल, ऑटवा और अमेरीका में बफेलो, वाशिंग्टन, डेलस और आस्टीन शहरों में मंच से कई बार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं और श्रोताओं द्वारा बहुत सराहे गये.

तकनिकी महारत एवं अपनी लोकप्रियता के चलते आप गुगल बज़्ज़, फेस बुक, ट्विटर एवं ऑर्कुट जैसे आधुनिक मंचो पर भी अपनी धाक जमाये हुए हैं.

आप कनाडा से प्रकाशित लोकप्रिय त्रैमासिक पत्रिका ’हिन्दी चेतना’ के नियमित व्यंग्यकार हैं एवं दिल्ली से व्यंग्य यात्रा, भोपाल से गर्भनाल, यू ए ई से  अनुभूति, अभिव्यक्ति, कनाडा से साहित्य कुँज, जोधपुर से हिन्दी नेस्ट, आस्ट्रेलिया से हिन्दी गौरव एवं कनाडा एवं भारत के विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होते रहे हैं.

आपका ब्लॉग “उड़नतश्तरी” http://udantashtari.blogspot.com/ हिन्दी ब्लॉगजगत का विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय नाम है एवं आपके प्रशांसकों की संख्या का अनुमान मात्र उनके ब्लॉग पर आई टिप्पणियों को देखकर लगाया जा सकता है.

आपका लोकप्रिय काव्य संग्रह ‘बिखरे मोती’‘ वर्ष २००९ में शिवना प्रकाशन, सिहोर के द्वारा प्रकाशित किया गया एवं शिवना प्रकाशन द्वारा ही वर्ष २०११ में एक उपन्यासिका ’देख लूँ तो चलूँ’ प्रकाशित की गई. कथा संग्रह ‘द साईड मिरर’ (हिन्दी कथाओं का संग्रह) प्रकाशन में है और शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रहा है.

प्रकाशित पुस्तकें:

बिखरे मोती -सन २००९ (काव्य संग्रह)

देख लूँ तो चलूँ- सन २०११ (उपन्यासिका)

आपकी कविता ’मेरी माँ लुटेरी थी’ http://udantashtari.blogspot.com/2009/04/blog-post_08.html और व्यंग्य ’अगले जन्म मोहे बेटवा न कीजो’ http://udantashtari.blogspot.com/2008/08/blog-post_08.html लोकप्रियता के चरम पर रहीं और विभिन्न माध्यमों से प्रकाशित हुई
.
सम्मान: आपको सन २००६ में तरकश सम्मान, सर्वश्रेष्ट उदीयमान ब्लॉगर, इन्डी ब्लॉगर सम्मान, विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय हिन्दी ब्लॉग, वाशिंगटन हिन्दी समिती द्वारा साहित्य गौरव सम्मान सन २००९, शिवना सारस्वत सम्मान, २००९, संस्कारधानी जबलपुर में सव्यसाची प्रमिला देवी बिल्लोरे स्मृति 2010 ’हिन्दी के श्रेष्ठ ब्लागर’ सम्मान, परिकल्‍पना समूह द्वारा ब्लॉगोत्सव २०१० में उत्तरांचल के मुख्य मंत्री के कर कमलों से और मान. अशोक चक्रधर की अध्यक्षता में विश्व के श्रेष्ठ हिन्दी ब्लॉगर हेतु ’सारस्वत सम्मान’ एवं अनेकों सम्मानों से नवाजा जा चुका है.

समीर लाल का ईमेल पता है: sameer.lal@gmail.com

आपका स्वागत है...!

इस नए ब्लॉग एग्रीगेटर पर आपका स्वागत है, हमारा यह प्रयास होगा की आपके ब्लॉग का पूरा प्रचार-प्रसार हो ! आप हमारे साथ अपने ब्लॉग को जोड़े व आप यदि किसी ऐसे ब्लॉग के बारे में जानते है जो सार्थक ब्लॉग लिख रहे है तो कृपया उस ब्लॉग के बारे में विस्तृत जानकारी हमें दें ..हम आपका आभार मानेंगें ! धन्यवाद                      
**********************************
**********************************
**********************************
**********************************
**********************************